मेयर का चुनाव दिल्ली में 16 फरवरी को, LG ने माना CM केजरीवाल का प्रस्ताव, पहले 3 प्रयास रहे हैं असफल

0
464

नई दिल्ली.अवंतिका के युवराज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 16 फरवरी को दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. एलजी सक्सेना ने कहा कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सिफारिश के अनुसार मैं मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए डॉ. एसपी मुखर्जी सिविक सेंटर में गुरुवार, 16 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की बैठक कराने के प्रस्ताव को मंजूरी देता हूं.’ इससे पहले दिल्ली सरकार और एमसीडी ने दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों के लिए चुनाव की तारीख 16 फरवरी निर्धारित की थी. इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली के एलजी के पास भेजा गया था.