रात 1:30 बजे गरबे का आयोजन रुकवाने पहुंची थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने की धमकी।

0
1044

पत्रकार राजकुमार शुक्ला की रिपोर्ट

 

उज्जैन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के नियम के अंतर्गत उज्जैन में हो रहे
गरबा आयोजन का समय रात 11 /00 बजे तक का निर्धारित है, गरबा आयोजको को बार बार बोलने के बबावजूद भी नई पेठ के आयोजकों के द्वारा रात 1/30 से 2/00 बजे तक गरबे बंद नहीं किये जाते है, रात्रि में थाना प्रभारी खाराकुंआ गरबा बंद करवाने नई पेठ पहुंची तो आयोजकों एवम उनके साथियों द्वारा थाना प्रभारी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया, ओर बोले कि sp से शिकायत कर लाइन अटैच करवाएंगे, आयोजकों द्वारा नियमों को दरकिनार रख थाना प्रभारी को लाइन अटैच करवाने की धमकी दे दी गई, वीडियो में स्पष्ट दिख रहा कि गरबा आयोजक एवं उनके साथी थाना प्रभारी से किस तरह से बहस कर रहे है, शहर में अन्य जगह रात्रि 11 बजे गरबा आयोजन बंद जो जाते है, नई पेठ में पुलिस बंद करवाने जाती है तो नेतागिरी बताकर पुलिस को दबाया जाता है।