महाकाल की नगरी में काशी की पुकार 15 करोड़ के एक इंजेक्शन के लिए दानवीरों की ओर टकटकी!

0
12


बेटी का नाम भी काशी और बाबा विश्वनाथ की भी काशी, क्या आस्था का केंद्र बनेगी इस मासूम की ढाल?

उज्जैन। उज्जैन की पावन धरा पर एक 4 महीने की मासूम काशी मौत को मात देने के लिए संघर्ष कर रही है। डॉ. रोहित और डॉ प्रकृति की इस लाडली को SMA टाइप-1 जैसी घातक बीमारी ने जकड़ लिया है। इस जंग को जीतने के लिए दुनिया के सबसे महंगे ज़ोलजेनस्मा इंजेक्शन की जरूरत है जिसकी कीमत ₹15 करोड़ है। यह संघर्ष अब केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरी धर्मनगरी की साख का सवाल बन गया है।

अदभुत संयोग,काशी की रक्षा के लिए महाकाल से गुहार
शहर में इस बात की बड़ी चर्चा है कि बेटी का नाम ‘काशी’ है और भगवान शिव को ‘काशी विश्वनाथ’ के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं के बीच यह भावनात्मक चर्चा तेज है कि महाकाल की इस नगरी में जहाँ देश-दुनिया से श्रद्धालु करोड़ों का दान अर्पण करते हैं क्या उस दान राशि का एक छोटा सा हिस्सा इस ‘काशी’ को नया जीवन देने के काम नहीं आ सकता? लोगों का कहना है कि जब बेटी का नाम ही महादेव की प्रिय नगरी पर है तो बाबा के दरबार से उसकी झोली खाली कैसे रह सकती है। यह जनभावना है कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को इस मानवीय संकट पर सहृदयता से विचार करना चाहिए।

गोल्डमैन रोशन यादव ने थामी उम्मीद की डोर
इस कठिन घड़ी में उज्जैन के चर्चित गोल्डमैन रोशन यादव ने परिवार के बीच पहुँचकर उन्हें संबल दिया। श्री यादव ने स्पष्ट कहा कि वे इस लड़ाई में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने अपनी ओर से उचित आर्थिक मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहाँ भी और जिस स्तर पर भी संभव होगा वे काशी की मदद के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की है कि वे इस नन्हीं जान को बचाने के लिए आगे आएं।


नर सेवा ही नारायण सेवा का संदेश
मध्यमवर्गीय माता-पिता आज अपनी डॉक्टर की पढ़ाई और जमापूंजी से ऊपर उठकर समाज के सामने हाथ फैलाए खड़े हैं। शहर के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि धर्म का वास्तविक अर्थ ही पीड़ित की सेवा है। यदि प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कोई रास्ता निकालता है तो यह उज्जैन की धार्मिक और सामाजिक परंपरा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

अब सवाल यहाँ उठना लाजिमी है कि क्या आस्था के इस सैलाब में एक नन्हीं सी जान को किनारा मिल पाएगा? क्या काशी नाम की यह मासूम अपनी मुस्कान वापस पा सकेगी? जवाब अब प्रशासन और शहर के दानवीरों के हाथ में है।

मदद के लिए जानकारी
UPI ID: prakrati1990@ibl
संपर्क: 9039533426, 9479515600
पता: 16/1, अलखनंदा नगर, तारामंडल के सामने, उज्जैन।